फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ओलंपिक में दिव्यांग खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय स्पेशल ओलंपिक मीट में उम्मीद आशा किरण स्कूल 12वीं विंग एयरफोर्स के दिव्यांग खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर चार गोल्ड अपने नाम किए हैं। स्कूल खिलाड़ी आदित्य ने 100 मीटर वर्ग में गोल्ड जीता। अंकित पाठक व विहान वर्मा ने 100 मीटर और जतिन ने 200 मीटर वर्ग में गोल्ड जीतकर नाम रोशन किया। स्कूल के प्रभरूप सिंह सेखों ने 100 मीटर वर्ग में सिल्वर जीता, वहीं बॉल थ्रो में श्रीनिक दास व कुणाल गौरव ने ब्रांज जीते। जतिन ने 100 मीटर, हंसिका ने 25 मीटर, पूर्णचंद ने 50 मीटर, प्रभाष यादव ने 100 मीटर व विहान ने 50 मीटर वर्ग में ब्रांज अपने नाम किए। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज दिलप्रीत कौर सेखों, सुनील ढुल्ल, विश्वजीत, नुपूर मलिक, मीनू, प्रवीण, प्रियंका समेत स्टाफ ने हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें