चंडीगढ़। जिला क्राइम सेल ने मलोया से 15.27 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मलोया ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी विजय कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय नामक शख्स मलोया में ड्रग्स बेचने जा रहा है। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे मलोया में सामुदायिक केंद्र के पास बिजली के पोल नंबर 10 के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।