चंडीगढ़। जिला अदालत क्लर्क बार एसोसिएशन के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, वाइस प्रेसिडेंट, ज्वाइंट सेक्रेटरी और कैशियर के पद पर नामांकन भरकर चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को 22 सितंबर शाम पांच बजे से पहले अपना नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 26 सितंबर शाम चार बजे तक रहेगी। उम्मीदवारों को 27 सितंबर तक सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। चुनाव में वही सदस्य वोट कर सकेंगे, जिन्होंने 27 सितंबर 2023 से पहले सदस्यता ली होगी।