चंडीगढ़ जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है। टेनेंसी एक्ट 2019 के विरोध कर रहे वकीलों ने मंगलवार को स्ट्राइक खत्म खत्म करने का एलान किया है। इससे पहले सोमवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिला था। मंगलवार को अधिवाक्ताओं की जनरल हाउस मीटिंग में हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। जिला अदालत के वकीलों ने बीते 24 दिन से वर्क सस्पेंड कर रखा था।