फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चार नवंबर तक काम सस्पेंड रखेंगे जिला अदालत बार के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। जिला अदालत सेक्टर-43 में सोमवार को हुई जनरल हाउस की बैठक में बार के वकीलों ने 4 नवंबर तक काम सस्पेंड करने का फैसला लिया है। साथ ही मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे बार के कई वकील मिलकर एक फ्लैग-रोष मार्च भी निकालेंगे। वहीं, इस बैठक में लोगों ने हाथ उठाकर आरोपी पक्षों की कोर्ट में एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी, जिस पर बार के प्रधान रोहित खुल्लर ने आरोपी पक्ष के वकीलों पर इंवेस्टिंग पूरी होने तक रोक लगा दी है। बैठक में वकीलों ने आरोपियों की कोर्ट में एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। बार के प्रधान रोहित खुल्लर ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आरोपी वकीलों की पूरी जांच होने तक कोर्ट में एंट्री पर रोक लगाने की घोषणा की।

पिछले दो हफ्तों से वकीलों द्वारा काम सस्पेंड किए जाने के कारण कई केसों की सुनवाई टल चुकी है। लेकिन इस दौरान सर्विस ब्लॉक में वकील पूरी तरह से नोटरी और अन्य कार्य कर रहे थे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि सोमवार से सर्विस ब्लॉक के वकील भी पूर्ण रूप से कार्य बंद रखेंगे।
विज्ञापन


आज निकालेंगे फ्लैग मार्च -आज सुबह बार के वकील साढ़े 11 बजे कोर्ट के चारों ओर एक रोष फ्लैग मार्च निकालेंगे, जिससे वह पुलिस प्रशासन को आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाएंगे। यह मार्च वकील जिला अदालत के मुख्य दरवाजे से शुरू होकर कोर्ट को चारों ओर से घेरने वाली सड़क पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


यह है मामला..
यह बैठक जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव नीरज हंस की मौत के मामले में आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी न होने के चलते की गई थी। इसमें अगले सोमवार तक वकीलों द्वारा काम ठप रखने का ऐलान किया गया। हालांकि 14 अक्तूबर से बंद किया हुआ है और इसके चलते कई हजार केसों की सुनवाई भी टल चुकी है। वकीलों की मांग है कि नीरज हंस के मौत के मामले में आरोपी वकीलों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं, केस सेक्टर-36 थाना पुलिस से सीबीआई को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें