चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। रिटर्निंग अफसर चमन लाल ने बताया कि कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते एक साथ 10 से 15 मतदाताओं को भेजा जाएगा। शाम 6 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। गिनती समाप्त होने के बाद विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बार चुनाव में लगभग 1800 मतदाता मतदान करेंगे। बता दें कि सुनील टोनी व रविंदर सिंह बस्सी अध्यक्ष, अमृतवीर सिंह, राजीव कुमार राणा व वनीत शर्मा उपाध्यक्ष, भूपिंदर राणा व मुकेश कुमार सेक्रेटरी पद के लिए मैदान में हैं। वहीं, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए नवदीप कौर, सिमरनजीत कौर और सोनिया में मुकाबला है। खजांची पद के लिए चंदन शर्मा व राजिंदर कुमार यादव उम्मीदवार हैं।