चंडीगढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने न्यायिक अधिकारियों के साथ मॉडल जेल एवं पर्यवेक्षण गृह का दौरा किया। उन्होंने विचाराधीन कैदियों, दोषियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कैदियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। न्यायिक अधिकारियों ने जेल की रसोई एवं कैंटीन का भी निरीक्षण किया। कैंटीन में जेल मैनुअल के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान सेशन जज एचएस ग्रेवाल, सीजेएम सचिन यादव, डीएलएसए सचिव सुनील कुमार, न्यायाधीश शेर सिंह, न्यायाधीश रमेन्द्र कौर, न्यायाधीश भावना गेरा, चीफ लीगल एड डिफैंस कांउसलर अरविंद संधू व लॉ आफिसर (जेल) राकेश कुमार उपस्थित रहे।