फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डिस्टेंस लर्निंग दाखिले की तारीख बढ़ी, 27 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की ओर से यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने का समय बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार दाखिले के लिए 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 28 सितंबर तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा। पीयू डिस्टेंस लर्निंग में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के साथ नियमित कोर्स वाला विद्यार्थी भी कोर्स ज्वाॅइन कर सकता है। पीयू डिस्टेंस लर्निंग में यूजी और पीजी के कुल 29 कोर्सेज हैं।
विज्ञापन

एडवांस डिप्लोमा के ये हैं कोर्स
- कंप्यूटर एप्लीकेशंस
- डिजास्टर मैनेजमेंट एंड कॉरपोरेट सिक्योरिटी
- एजुकेशन मैनेजमेंट एंड लीडरशिप
- गाइडेंस एंड काउंसलिंग
- हेल्थ फैमिली वेलफेयर एंड पॉपुलेशन एजुकेशन
- ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज
- लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड नेटवर्किंग
- मास कम्युनिकेशन
- फोटोग्राफी
- सोशल वर्क
- स्टैटिस्टिक्स
ये हैं पीजी कोर्स
एमबीए, एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एजुकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इंग्लिश, पंजाबी, हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास।

ये हैं यूजी कोर्स
बीए, बीकॉम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस (बीलिस) एक वर्षीय, बैचलर ऑफ एजुकेशन बीएड।

ये हैं सर्टिफिकेट कोर्स
विवेकानंद स्टडीज, वीमन स्टडीज, कॉरपोरेट सिक्योरिटी, सेफ्टी एंड फायर प्रोटेक्शन मैनेजमेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें