चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) के चुनाव को लेकर शिक्षकों में मतभेद बढ़ गए हैं। 40 से अधिक शिक्षकों ने चुनाव कार्यक्रम संशोधित करने और रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने के लिए जीबीएम बुलाने की मांग की थी। बैठक नहीं होने पर प्रो. परवीन गोयल ने 15 अक्तूबर को जीबीएम बुलाने की घोषणा की। पूटा अध्यक्ष अमरजीत सिंह नोरा ने इसे गैरकानूनी बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 23 का हवाला दिया।