फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में पुस्तकालय खुलवाने की मांग पर धरना जारी

विज्ञापन
पीयू में पुस्तकालय के बाहर नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते प्रदर्शनकारी सदस्य।
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में एसी जोशी पुस्तकालय खुलवाने की मांग पर विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। विद्यार्थी दिन-रात पुस्तकालय के सामने ही दरियां बिछाकर बैठ गए हैं। विद्यार्थियों ने शनिवार को धरने पर नई शिक्षा नीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मुद्दा उठाया कि शिक्षा के लगातार निजीकरण से पढ़ाई महंगी हो रही है। सरकारी विश्वविद्यालयों का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है। महंगी शिक्षा का सबसे अधिक प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा, वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया नहीं करवा पाएंगे। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं और निजी क्षेत्रों में अनुबंध के आधार पर नौकरियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बता दें कोरोना के कारण पीयू ने एसी जोशी पुस्तकालय को बंद करने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद विद्यार्थियों में पीयू प्रशासन के प्रति रोष फैला हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे छात्रावास में रह रहे हैं, ऐसे में बिना पुस्तकालय और किताबों के वे अपना शोेध कार्य कैसे पूरा करेंगे। उनका पिछला वर्ष भी पीयू प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण खराब हो चुका है। प्रदर्शन में छात्र संगठनों के साथ आम विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें