फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुरु गोबिंद सिंह से जुड़े पक्षी बाज का कुनबा बढ़ाने को लेकर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इकोसिख एनजीओ ने गुरु गोबिंद सिंह से जुड़े पक्षी बाज का कुनबा दोबारा से बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ी योजना का खुलासा किया है। यह योजना मुंबई स्थित 140 साल पुराने संगठन बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के सहयोग से अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस पूरे प्रोजेक्ट का उद्देश्य पंजाब के आधिकारिक पक्षी बाज या नॉर्दर्न गौसहॉक अन्य बाज प्रजाति, शाहीन बाज के कुदरती आवास को फिर से आबाद करना है। इकोसिख ने गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत के उपलक्ष्य में 350 वन लगाने का अभियान भी शुरू किया है। ये सभी घोषणाएं चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गईं।
संस्था के ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ. राजवंत सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का उड़ता पक्षी बाज लोगों को गरिमा और साहस का जीवन जीने की याद दिलाता था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महान गुरु का यह महत्वपूर्ण प्रतीक और पंजाब का आधिकारिक राज्य पक्षी अब अपने प्राकृतिक आवास के नुकसान, अवैध व्यापार और प्रदूषण के कारण राज्य के आकाश से लुप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें