पहली बार पंचकूला पास्टर्स एसोसिएशन की ओर से क्रिसमस शोभा यात्रा निकाली गई।
इसमें एसोसिएशन के प्रधान पास्टर अजय दास, उप प्रधान पास्टर चमन मसीह, सचिव पास्टर ग्रेस, कोषाध्यक्ष लुइस, ज्वाइंट सेक्रेटरी माइकल टिर्की के साथ पुलिस आयुक्त राजबीर देशवाल भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
शोभायात्रा सेक्टर-पांच के परेड ग्राउंड से शुरू होकर सेक्टर-4, 5, 7 9, 10, 11, 14,15 होकर सेक्टर 10 में खत्म हुई। रास्ते में सांता क्लॉज के ड्रेस में बच्चों ने टॉफियां भी बांटी।
इस मौके पर आया है यीशु... गीत भी गाकर, लोगों में शांति का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान एसोसिएशन के प्रधान अजय दास ने पुलिस कमिशभनर राजबीर देशवाल और डीसीपी का भी बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप मसीह ने पादरी अजय दास को पंचकूला का प्रधान घोषित करते हुए उन्होंने कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया।