चंडीगढ़। दिव्यांग छात्र शिवा अपनी हिम्मत और योग शिक्षिका परिणिता जिंदल के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए योग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। स्पेशल ओलंपिक भारत ने ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई। इसमें शिवा ने अंडर-15 आयु वर्ग में हिस्सा लिया। उसने सभी आसनों के साथ सूर्य नमस्कार पूरे नियमों के साथ करते हुए जजों को काफी प्रभावित किया। इसमें पहला स्थान ओडिशा और दूसरा स्थान केरल को मिला। शिवा मलोया के स्नेहालय में रहता है और सेक्टर-31 स्थित ग्रिड के इंटलेक्चुअल डिसएबिलिटी का छात्र है।