फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा निदेशालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को सुलझाने के लिए विद्यार्थी 0172-5049801 पर कर सकते हैं संपर्क
विज्ञापन




चंडीगढ़। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रदेश के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से स्कूली छात्राें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा देने वाले छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है। वहीं, रास्ते बाधित होने के चलते आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लिहाजा इस समस्या को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर छात्र 0172-5049801 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यही नहीं विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं के आयोजन संबंधित हर रोज अपने जिले से रिपोर्ट मुख्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं से संबंधित तैयारी और समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षा निदेशालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर छात्रों की दुविधाओं का समाधान करने की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें