फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी बिल्डर्स एंड प्रोमोटर्स के डायरेक्टर पर 35 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने यूटी बिल्डर्स एंड प्रोमोटर्स लिमिटेड के डायरेक्टर पीएल मिड्डा पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मिड्डा ने पंचकूला नाडा साहिब में रहने वाली एक महिला से फर्जी तरीके से फ्लैट बेचने के नाम पर 35 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जांच के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आईपीसी 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला फरवरी 2012 का है। पीड़ित महिला गुरदेव कौर ने पुलिस को बताया कि वह पंचकूला के नाडा साहिब में परिवार समेत रहती हैं। आरोप है कि फरवरी 2012 को उसके पति देवराम का संपर्क चंडीगढ़ के सेक्टर-21 निवासी पीएल मिड्डा के सेक्टर-34 स्थित उसके दफ्तर में हुआ था। आरोप है कि इस दौरान उसने कहा था कि वह प्रॉपर्टी बेचने और खरीदने का काम करता है। इसके बाद उसने डेराबस्सी स्थित बरवाला रोड पर एक फ्लैट बेचने का झांसा देकर उसकी कीमत 32 लाख रुपये बताई। सौदा तय होने के बाद महिला ने धीरे-धीरे कर फ्लैट के सारे रुपये अदा कर दिए लेकिन करीब डेढ़ वर्ष के बाद भी महिला को बरवाला रोड पर स्थित फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया। जब उसके परिवार ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि फ्लैट किसी और के नाम है।
इसके बाद पीएल मिड्डा से संपर्क कर पैसा वापस मांगा गया। आरोप है कि इस दौरान रुपये वापस देने की बजाय दूसरा फ्लैट दिखाकर कहा की बरवाला का फ्लैट किसी और ने खरीद लिया है, अगर उसे यह दूसरा फ्लैट पसंद है तो उसे तीन लाख और चुकता करने होंगे। तीन लाख दोबारा देते ही आरोपी फिर से फ्लैट देने में आनाकानी करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पीड़ित महिला के बेटे मेवा ने बताया कि पिछले कई महीनों से इंसाफ की गुहार लगाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। परिवार की जमा पूंजी इस पूरी ठगी में बर्बाद हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें