मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए चंडीगढ़ से सीधी ट्रेन की सुविधा शुरू हो रही है। चंडीगढ़ से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन शुक्रवार से शुरू हो रही है।
शाम को 7.10 बजे यह चंडीगढ़ से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.35 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन हर शुक्रवार को चंडीगढ़ से चला करेगी।
पहले दिन चंडीगढ़ से 108 यात्रियों ने बुकिंग करवाई, जिनमें स्लीपर क्लास में 50, थर्ड एसी में 46 और सेकंड एसी में 12 यात्रियों ने बुकिंग करवाई। पिछले साल रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा कर दी गई थी।
ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें 8 जनरल जबकि 6 स्लीपर, 2 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी का कोच होगा। ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा, ग्वालियर और उज्जैन होते हुए 1140 किमी का सफर तय कर इंदौर पहुंचेगी।
ये होगा किराया
स्लीपर क्लास-------440 रुपये
सेकंड एसी--------1175 रुपये
थर्ड एसी-----------1655 रुपये
ये होंगे स्टॉपेज
स्टेशन----------पहुंचने का समय
अंबाला------------शाम 7.58
हजरत निजामुद्दीन----रात 11.53
फरीदाबाद----------रात 12.15
मथुरा--------------रात 1.42
आगरा कैंट----------रात 2.40
ग्वालियर------------सुबह 4.45
उज्जैन---------------दोपहार 2.50
देवास---------------शाम 4.03
इंदौर--------------शाम 5.35