फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आप ने हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल को बनाया पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन

Fri, 01 Dec 2023 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब की आप सरकार ने काकू आहलूवालिया को भी जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि काकू आहलूवालिया को मध्यप्रदेश चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का प्रचार करने का इनाम मिला है। काकू आहलूवालिया ने मध्यप्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में जाकर पार्टी का प्रचार किया था।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल को पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की खासी हवा होने के बाद भी जालंधर नॉर्थ हलके से विधायक पद का चुनाव लड़ने वाले दिनेश ढल्ल जीत का स्वाद नहीं चख पाए थे। 

विज्ञापन


दिनेश ढल्ल को कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे अवतार हैनरी के बेटे बावा हैनरी ने हरा दिया था। इसके बाद भी दिनेश ढल्ल का कद आप में कम नहीं हुआ था और उन्हें आप ने नार्थ हलके का इंचार्ज लगा दिया था। एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने दिनेश ढल्ल पर विश्वास जताते हुए उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।  

आप ने गुरुवार को एक इसकी लिस्ट जारी की, जिसमें पंजाब के कई नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई थी, उनमें दिनेश ढल्ल का नाम भी शामिल था। दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


पंजाब की आप सरकार ने काकू आहलूवालिया को भी जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि काकू आहलूवालिया को मध्यप्रदेश चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का प्रचार करने का इनाम मिला है। काकू आहलूवालिया ने मध्यप्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में जाकर पार्टी का प्रचार किया था, जिसका इनाम उन्हें आप सरकार ने जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त करके दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें