फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खस्ताहाल सड़कों और गलियों की जल्द होगी रीकारपेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। होम सेक्रेटरी-कम-सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट मंदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को नगर निगम के चल रहे प्रोजेक्टों और प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निगम आयुक्त अमित कुमार को खराब सड़कों और सेक्टरों की अंदरूनी गलियों की जल्द रीकारपेटिंग व पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सड़कों की स्थिति के आधार पर प्राथमिकता तय कर समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने को कहा। बैठक में तीनों ज्वाइंट कमिश्नर और चीफ इंजीनियर भी मौजूद रहे। अमर उजाला ने शहर की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है।
विज्ञापन

बराड़ ने कहा कि सड़कों की मरम्मत में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बेहतर सड़कें सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए जरूरी हैं। उन्होंने निगम के कामकाज की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और सभी स्तरों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों और नागरिक सेवाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।
आईसीसीसी से बढ़ेगी निगरानी
होम सेक्रेटरी ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की मदद से निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनाने को कहा। उपलब्ध तकनीक और डेटा का इस्तेमाल कर नागरिक सुविधाओं की डिलीवरी बेहतर करने तथा तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्ट्रीट डॉग और डड्डूमाजरा पर भी फोकस
बराड़ ने आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। डड्डूमाजरा में पौधरोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पौधों की देखभाल और जीवित रहने की दर की निगरानी को जरूरी बताया। रिक्लेम किए गए क्षेत्र के सार्वजनिक हित में बेहतर और उत्पादक उपयोग के लिए व्यापक योजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें