फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फैला डायरिया: खुड्डाजस्सू और खुड्डालाहौरा मे मिले 40 मरीज, विभाग कर रहा इनकार

Sun, 22 Sep 2024 11:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में डायरिया फैल गया है। खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा में डायरिया में महज 48 घंटे में डायरिया के 40 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 - फोटो : https://gmch.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में डायरिया फैल गया है। खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा में डायरिया में महज 48 घंटे में डायरिया के 40 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर मरीजों का आंकड़ा जुटाया है। वहीं, जिन घरों से मरीज मिले हैं, उनके यहां से पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग डायरिया फैलने से साफ इन्कार कर रहा है, जबकि क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय पार्षद ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, सरकारी व्यवस्था से नाखुश मरीज आसपास स्थित क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


खुड्डा जस्सू के निजी डॉक्टर तपस सरकार ने बताया कि दो दिनों से लगातार उनके क्लीनिक में डायरिया के मरीज आ रहे हैं। वे अकेले खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू के 35 मरीज देख चुके हैं। उनका कहना है कि इस बार डायरिया के मामले बढ़े हैं। इनमें 18 से 20 साल की उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यहां दो निजी क्लीनिक और एक डिस्पेंसरी है, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, इलाके में डायरिया फैलने की जानकारी मिलने पर एसडीओ शुक्रवार को उनके क्लीनिक पर आए थे। खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा से पानी के नमूने लिए थे। उन्होंने मरीजों की सूची भी ली है। डॉ. तपस का कहना है कि मरीज उल्टी और पानी वाले दस्त से पीड़ित हैं।

डेंगू और बुखार के भी मामले बढ़े
स्थानीय पार्षद जसविंदर कौर ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। इसके बावजूद डेंगू के इक्का-दुक्का मरीज सामने आ रहे हैं। इन दिनों में बुखार के भी मामले बढ़ रहे हैं। इलाके में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना है। इसके बाद नगर निगम की टीम ने पानी के नमूने जांच के लिए लिए हैं।
विज्ञापन


डायरिया के कारण
आंत से संबंधित यह रोग मुख्य रूप से रोटावायरस के कारण होता है। यह साल्मोनेला या ई कोलाई जैसे जीवाणुओं के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा हार्मोनल विकार, आंतों में सूजन, कुछ दवाओं के सेवन से भी यह हो सकता है।

इन लक्षणों पर करें गौर
बार-बार पतले दस्त, पेट में दर्द और ऐंठन, मतली और उल्टी, बुखार, थकान और कमजोरी शामिल है।

बचाव के लिए ये करें
स्वच्छता का ध्यान रखना (जैसे हाथ धोना), साफ और सुरक्षित भोजन और पानी का सेवन, दूषित भोजन और पानी से बचना, खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह पकाना शामिल है। स्ट्रीट फूड खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें