चंडीगढ़। डायल नंबर 112 मंगलवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से विकल्प के तौर पर तीन फोन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इस दौरान डायल नंबर 112 की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए साफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा।
चंडीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी को कोई इमरजेंसी है तो वह फोन नंबर 0172-2760800, 0172-2749194, 0172-2744100 पर सूचना दे सकता है। इसके अलावा मोबाइल नबंर 8699300112 पर व्हाट्सएप किया जा सकता है। संवाद