नए साल की पूर्व संध्या पर सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में जश्न मनाते हुए ढोलकिए।
चंडीगढ़। साल के आखिरी दिन सेक्टर- 17 प्लाजा में 200 ढोलकियों ने भंगड़े की धुन से ऐसा समा बांधा की सब देखते रह गए। यूटी प्रशासन और एक्ट चंडीगढ़ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ढोलिशियस चंडीगढ़ अरबन फेस्टिवल में चंडीगढ़ और पटियाला के ढोलकियों ने भाग लिया। एक्ट संस्था की संस्थापक सदस्य शिल्पा दास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शहर के लोगों को एक साथ लाना है। आज जिंदगी की भागमभाग में लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। जश्न के जरिए लोगों को एक साल लाने का प्रयास है।