फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपाल की फांसी की सजा पर रोक जारी

Wed, 11 Dec 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में धर्मपाल की फांसी की सजा पर रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुनवाई के दौरान याची पक्ष ने दलील दी कि बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी देवेंद्र सिंह भुल्लर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

याची पक्ष ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्णय नहीं आ जाता, तब तक मामले में रोक लगाई जाए।

हाईकोर्ट ने दलील को स्वीकार कर मामले की सुनवाई 31 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। धर्मपाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर फांसी की सजा पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


याचिका में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे कुछ मामलों का हवाला दिया गया है। याचिका में कहा गया है कि इन मामलों में जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक उनकी  सजा पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से पिछली तीन सुनवाइयों में उसको आंशिक राहत मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें