फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमिंदर सिंह राही बने सीटीयू यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) यूनियन के चुनाव में सोमवार को रेल इंजन पैनल ने 1531 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। रेल इंजन पैनल के धरमिंदर सिंह राही ने सुरिंदर सिंह को 684 वोटों से हराकर प्रधान पद जीता। वहीं, चरणजीत सिंह ढींडसा को उपप्रधान, सतिंदर सिंह को जनरल सेक्रेटरी और तेजबीर सिंह को फाइनेंस सेक्रेटरी चुना गया। यह चुनाव इंडस्ट्रियल एरिया सीटीयू वर्कशॉप नंबर दो में हुए। यहां पर सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

चीफ इलेक्शन कमिश्नर कृष्ण लाल मलिक ने बताया कि चुनाव के दौरान कुल 2504 वोट पड़े। इसमें पहले पैनल लायन ने 847, दूसरे पैनल क्रोस मशाल ने 126 और तीसरे पैनल रेल इंजन ने 1531 वोट हासिल किए। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह पांच बजे से लेकर शाम सात बजे और सोमवार को सुबह सात से 12 बजे तक वोटिंग की गई। उसके बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। प्रधान बनने पर धरमिंदर सिंह राही ने कहा कि वह कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें