फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में ढाबा वर्कर की हुई हत्या, फिर चादर में लपेट कर शव बरामदे में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते सोमवार को सेक्टर-27सी स्थित पाल स्वीट एंड डेयरी ढाबा में काम करने वाले अर्जुन की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू ने बताया कि शराब के नशे में उसने अर्जुन की कमरे में हत्या की है। फिर चादर में शव लपेट कर बूथों में फेंककर फरार हो गया। हालांकि, आरोपी अपने बयान बार-बार बदल भी रहा है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, मृतक अर्जुन का कोरोना सैंपल लेकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही परिजन उत्तरप्रदेश के जिला के जौनपुर से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। थाना पुलिस देर रात तक परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी रही, जबकि पुलिस आरोपी से भी लगातार पूछताछ कर रही है। अब बुधवार को मृतक का जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि अर्जुन और बुद्धि लाल दोनों एक ही कमरे में रहते थे। किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
बता दें कि सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे पुलिस की सूचना मिली थी कि सेक्टर 27सी स्थित बूथ नंबर 19/7 के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना पर सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल समेत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक का नाम अर्जुन है और वह सेक्टर- 27 के ही पाल एंड स्वीट डेयरी ढाबा में काम करता है। पुलिस ने पाल ढाबा के मालिक अनुराग का बयान दर्ज किया। पुलिस ने जब आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो मामला साफ हो गया। सुबह 4:28 पर एक संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए अर्जुन के शव से कुछ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर पाल ढाबा मालिक से संदिग्ध की पहचान करवाई। इसके बाद सामने आया कि उनकी दुकान पर काम करने वाला बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू दुकान से गायब है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आईपीसी 302 (हत्या) और 201(सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर अर्जुन के साथी वर्कर बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। अब मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें