मनीमाजरा। इलाके की कानून व्यवस्था को लेकर मनीमाजरा के प्रमुख समाजसेवी रामेश्वर गिरी ने चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ.सागर प्रीत हुडा को ईमेल करके बताया है। उन्होंने अपने ईमेल पत्र में लिखकर डीजीपी को बताया कि मनीमाजरा में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों व मोबाइल छीना झपटी, कार व बाइक चोरी के दर्जनों केस केवल मनीमाजरा में ही फल-फूल रहे है। यहां नशे के कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है।