दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को साइबर हेल्पलाइन के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे। हरियाणा पुलिस को साइबर अपराध नियंत्रण के तीन अलग-अलग पैरामीटर पर खरा उतरने पर सम्मान मिला है। पहला साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का बेहतर प्रबंधन, दूसरा महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों में रोकने, तीसरा हरियाणा पुलिस की ओर से I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) में साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर सराहना मिली है।