फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में डीजीपी ने दी सख्त चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के प्रमुख डीजीपी पुष्पेंद्र कुमार ने शहर को नशा मुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी थाना क्षेत्र में ड्रग्स बिकता मिला तो संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय में वीरवार देर शाम एक बैठक में डीजीपी ने कॉलोनी क्षेत्रों के सभी थाना प्रभारियों को चेताया कि ड्रग्स बेचने वाले बचेंगे नहीं और उन्हें संरक्षण देने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। इस बैठक में एसएसपी, एसपी सिटी, पांच डीएसपी और 11 थानों के प्रभारी शामिल थे। डीजीपी ने कहा कि कॉलोनी क्षेत्रों को सबसे संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें