फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आतंकियों और गैंगस्टरों पर पुलिस सख्त, 168 आतंकियों को दबोचा, 30 ड्रोन भी मारे

Wed, 15 Mar 2023 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी है। 16 मार्च, 2022 से अब तक 13,094 एफआईआर दर्ज कर 17,568 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने केवल एक साल में रिकॉर्ड 863.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों, आतंकियों और तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। एक साल में 26 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 168 आतंकियों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वहीं, 162 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में भी पुलिस कामयाब रही है। आतंकियों से अति आधुनिक हथियार भी मिले हैं। इसके अलावा सरहद पार से आए 30 ड्रोन भी पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से गिराए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा राज्य की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। राज्य को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी है। 16 मार्च, 2022 से अब तक 13,094 एफआईआर दर्ज कर 17,568 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने केवल एक साल में रिकॉर्ड 863.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

इसके अलावा नशे व हथियारों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर पुलिस कर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। यह राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए जा रहे एक करोड़ रुपये के बीमा कवर के अतिरिक्त है। पंजाब सरकार ने पुलिस कल्याण के लिए बजट आवंटन भी 10 से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई
  • आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ - 26
  • गिरफ्तार आतंकवादी/कट्टरपंथी - 168
  • कुल बरामद राइफलें - 31
  • कुल बरामद रिवॉल्वर/पिस्तौल - 201
  • बरामद कुल टिफिन आईईडी - 9
  • आरडीएक्स और अन्य विस्फोटकों की बरामदगी - 8.72 किलोग्राम
  • कुल बरामद हथगोले: 11
  • ड्रोन बरामद: 30
गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई
  • कुल मॉड्यूल्स का पर्दाफाश - 162
  • गैंगस्टर गिरफ्तार - 582
  • गैंगस्टर निष्प्रभावी - 5
  • बरामद हथियार - 586
  • बरामद वाहन: 131
ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
  • कुल ड्रग तस्कर/आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार - 17,568
  • कुल दर्ज एफआईआर - 13094
  • बरामद कुल हेरोइन- 863.9 किलोग्राम
  • बरामद कुल अफीम - 888 किलोग्राम
  • बरामद कुल गांजा - 1229 किलोग्राम
  • बरामद पोस्त: 464 क्विंटल
  • मेडिकल नशा - 70.16 लाख
  • बरामद कुल ड्रग मनी- 10.36 करोड़
  • एनडीपीएस मामलों में घोषित अपराधियों/भगोड़ों की कुल गिरफ्तारी: 828
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें