फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीजीपी ने पुलिस को प्रदेश भर में 10 हजार पौधे लगाने के लिए कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखने के लिए पंजाब पुलिस ने भी कदम उठाया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में पौधरोपण करते हुए पुलिस को प्रदेश भर में 10 हजार पौधे लगाने को कहा है। डीजीपी ने सभी पुलिस मुख्यालय, थाना और काॅम्प्लेक्स में कम से कम 25-25 पौधे लगाकर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा है। पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में बॉटल पाम का पौधा लगा कर आओ वृक्ष लगाइए, धरती मां को बचाइए के नारे अधीन राज्य स्तरीय पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत सभी पुलिस जिलों/यूनिटों में बॉटल पाम, मलसरी, अमलतास, टीक, ट्रमीनलिया अर्जुन सहित अलग-अलग किस्मों के हजारों पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान डीजीपी पंजाब के साथ स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दियो, स्पेशल डीजीपी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एचआरडी) ईश्वर सिंह, स्पेशल डीजीपी रेलवे शशि पी. दिवेदी, एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) डाॅ. नरेश कुमार अरोड़ा, राम सिंह, एसएस श्रीवास्तव, बी. चंद्र शेखर, जी नागेश्वर राव, एल के यादव और मोहनीश चावला और इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने भी पौधे लगाए। इस दौरान पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 25 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें