फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अपराजेय रही डीएफसी ने जीता राजेन बोर ठाकुर तेजपुर चैलेंज कप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी टीम डीएफसी ने राजेन बोर ठाकुर तेजपुर चैलेंज कप 2024 चैंपियनशिप जीत लिया। तेजपुर फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में शिलांग लाजोंग एफसी, ऑयल इंडिया, फुटबॉल 4 चेंज, असम पुलिस जैसे क्लबों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में डीएफसी ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। डीएफसी की टूर्नामेंट में जोरहाट टाउन क्लब पर 5-0 की पहली शानदार जीत के साथ शुरू हुई। इसमें हिमांशु जांगड़ा ने मैदान पर शानदार वापसी करते हुए चार गोल किए जबकि जैकब ने एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ग्लोबल एफसी के खिलाफ उनकी गति 9-0 की पराजय के साथ जारी रही। जांगड़ा की शानदार फॉर्म जारी रही, उन्होंने चार गोल किए। जैकब, नेल्सन, राहुल और गौरव ने 2-2 गोल के साथ इस शानदार जीत में योगदान दिया। चैंपियनशिप के निर्णायक मैच में डीएफसी का सामना ऑयल इंडिया लिमिटेड से हुआ। वनलाल ने दो अहम गोल किए जबकि हिमांशु जांगड़ा ने 3-0 की जीत सुनिश्चित की। इसी के साथ डीएफसी की अपराजित चैंपियन बनकर उभरी। इस टूर्नामेंट ने आगामी आई-लीग के लिए एक आदर्श तैयारी करने का मौका दिया। मिनर्वा की टीम डीएफसी ने पूरे टूनामेंट में 270 मिनट में बिना कोई गोल खाए अपराजित चैंपियन का ताज पहनाया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 17 गोल किए और टीम के स्टार हिमांशु जांगड़ा 9 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें