भगवान गणपति को विदाई देते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्थित महाराष्ट्र भवन में रविवार को भगवान गणपति को विदाई दी गई। ढोल बाजे पर गणपति भक्त जमकर नाचे। महिलाओं ने भी खूब डांस किया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे। पंडाल में विराजे भगवान ने सेक्टर 19 में अपने भक्तों को दर्शन दिया।
शोभायात्रा वापस महाराष्ट्र भवन में पहुंची। इसके बाद भगवान गणपति को विसर्जित किया गया। गणपति जी को बड़े टब में भरे पानी में विसर्जित किया गया। इको फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई। इस जल को महाराष्ट्र भवन में लगे पेड़ों, पौधों और गमलों में लगे फूलों में डाला जाएगा।
इस दौरान भक्त जयकारे लगा रहे थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित 58 गणेशोत्सव का समापन हो गया। बडी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह आरती के बाद पूजा हुई। दोपहर में महाआरती हुई। इसके उपरांत महा प्रसाद ग्रहण किया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष डॉ. आरएम बेलोकर ने बताया कि 31 अगस्त को गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम आरती में शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।