चंडीगढ़। सेक्टर-23 के जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर शनिवार को भरत मिलाप से लेकर रावण-मारीच संवाद का मंचन हुआ। इसमें दिखाया कि रामजी वन में आए गए है। उनके साथ मां सीता और भ्राता लक्ष्मण हैं। भरत जी अयोध्या से भगवान श्री राम को मनाने के लिए आते हैं। आखिरकार भ्राता श्रीराम की चरणपादुका सिर पर लेकर अयोध्या आते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद सूर्पनखा का दृश्य दिखाया जाता है। लक्ष्मण द्वारा नाक काट लेने पर वह रावण के पास जाती है। बहन के अपमान का बदला लेने के लिए रावण सीता के हरण की योजना बनाता है। इस कार्य के लिए वह अपने मामा मारीच की सहायता लेता है। रावण और मारीच के संवाद के साथ मंचन को विराम दिया जाता है।
मंचन में हिमांशु सत्ती ने राम, आशुतोष ने रावण, रोहित शर्मा ने लक्ष्मण, सोनिका भाटिया ने सीता, हितेश ने भरत, समर ने शत्रुघ्न, सुनील शर्मा ने खर, अनील कुमार ने दूषण, मीनाक्षी ने सूर्पनखा और टिंकू ने मारीच की भूमिका निभाई।