मोहाली। सेक्टर-70, मटौर स्थित श्री सत्य नारायण मंदिर में धूमधाम से श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परिचारक नरिंदर वत्स ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश जी के आगमन की मुख्य पूजा उद्योगपति सुनील बंसल और धर्मपत्नी आभा बंसल ने की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन सम्राट सुमित और केशव अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके मधुर भजनों से श्रद्धालु झूम उठे। सात दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक विभिन्न प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे और 25 सितंबर को भगवान गणपति का विसर्जन किया जाएगा। महाआरती के बाद भंडारे की व्यवस्था की गई है। प्रमोद मितरां, अमरनाथ दीप, गुरजीत सिंह मामा मटौर, जितिंदर बंसल, गोपाल कृष्ण, बावा सिंह, बाल कृष्ण शर्मा, रमेश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष दियाबंती बंसल आदि मौजूद रहे।