फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कालका में 2.05 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में बुधवार को 2.05 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद के अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने नारियल फोड़कर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं। स्थानीय लोगों और पार्षदों ने चेयरमैन और पूर्व विधायक का स्वागत किया गया। लतिका शर्मा और कृष्ण लाल लांबा ने कहा कि भाजपा सरकार में कालका समेत पूरे प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। परिषद के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नंबर-4 में दो नई गलियों, वार्ड नंबर-2 में एक नई गली, वार्ड नंबर-31 में गलियों की रिपेयर, वार्ड-30 में दो गलियों का निर्माण और एक गली की रिपेयर, वार्ड नंबर-29 में एक नाले का निर्माण और गली रिपेयर, वार्ड नंबर-28 में गलियों की रिपेयर, वार्ड नंबर-27 में गली के निर्माण और रिपेयर, वार्ड नंबर-25, 23, 21 में गलियों की रिपेयर और वार्ड नंबर-14 में एक गली के निर्माण और रिपेयर का काम शुरू करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य 2.05 करोड़ की लागत से करवाए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद शबनम, पार्षद गुरमुख सिंह काकू दमदमा, पार्षद शालू धीमान, पार्षद विनोद सवारनी, पार्षद कपिल गौड़, पार्षद रवि चौधरी, पार्षद गोल्डी वाल्मीकि, चरणप्रीत सिंह, किशोरी शर्मा, शिव शंभु, अंजू बक्शी, आरती राणा, गोपाल सुखीमाजरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें