फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास तभी सार्थक है जब अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे: कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब लोक भवन में आयोजित संगोष्ठी में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एकात्म मानववाद को आज के समय का समग्र समाधान बताया।
विज्ञापन

पंजाब लोक भवन स्थित गुरु नानक देव भवन में रविवार को एकात्म मानववाद विषय पर बौद्धिक संगोष्ठी आयोजित हुई। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यह दर्शन केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र पद्धति है। यह आधुनिक दुनिया की जटिल समस्याओं का समाधान देता है।
विज्ञापन


उन्होंने व्यक्ति, समाज, प्रकृति और परम सत्ता के बीच संतुलन को आवश्यक बताया। कहा कि विकास तभी सार्थक है जब अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद मनुष्य को शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समन्वय के रूप में देखता है। पर्यावरण संकट का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में बीए. संतोष सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें