फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 1588 संपत्तियों का वापस किया जाएगा विकास शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी निकाय विभाग ने शुरू की कार्यवाही
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने करीब 1588 ऐसी संपत्तियों की पहचान की है, जिनके मालिकों ने एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, लाइसेंस कॉलोनियों, सीएलयू प्राप्त संपत्तियों, लाल-डोरा आवासीय संपत्तियों एवं कृषि संपत्तियों में विकास शुल्क अदा कर दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निर्णय लिया है कि ऐसे संपत्ति मालिकों की ओर से जमा करवाए गए विकास शुल्क की राशि को वापस कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से संबंधित नगर पालिकाओं को ऐसी संपत्तियों का विवरण उपलब्ध करवा दिया है। इन संपत्ति धारकों को एसएमएस से सूचना भी दी गई है कि वे इस संदर्भ में निर्धारित प्रावधानों के तहत एनडीसी पोर्टल पर आवेदन करके अदा की गई विकास शुल्क की राशि को वापस प्राप्त कर सकते है। करीब 5.19 करोड़ की राशि वापस की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें