इन ट्रेनों के लिए लोगों को करना होगा इंतजार
- चंडीगढ़-न्यू दिल्ली शताब्दी
- पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
- गरीब रथ एक्सप्रेस
- हिमालयन क्वीन प्लस एकता एक्सप्रेस
- चेन्नई एक्सप्रेस
- मडगांव एक्सप्रेस
- कोची वेली केरला संपर्क क्रांति
- जन साधारण एक्सप्रेस
एक मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को अगर गोंडा, बस्सी, गोरखपुर, देवरिया, सीवन तक जाना है तो विकल्प के रूप में चंडीगढ़ से रोजाना चलने वाली स्पेशल ट्रेन सद्भावना एक्सप्रेस और दो मार्च से चंडीगढ़ से शाम सवा 5 बजे चलने वाली चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को विकल्प के रूप में रख सकते हैं।
लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन एक मार्च से संचालित होने की सूचना दी गई है। यह स्पेशल ट्रेन 05011 अप एक मार्च को रात्रि 11:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर दो मार्च को मंडी धनौरा प्रात: 7:21 बजे, चांद सियाऊ 8:07 बजे, हल्दौर 8:36 बजे, बिजनौर प्रात: 9:05 बजे, किरतपुर 9:41 बजे और मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन प्रात: 10:15 बजे, लक्सर 11:22 बजे पहुंचकर रुड़की और सहारनपुर होते हुए अपराह्न 3 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वापसी में 05012 डाउन स्पेशल ट्रेन शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन रात्रि 9:15 बजे, किरतपुर 10 बजे, बिजनौर रात्रि 10:27 बजे, हल्दौर 11:01 बजे, चांद सियाऊ 11:30 बजे पहुंचकर मंडी धनौरा, गजरौला होते हुए अगले दिन प्रात: 9:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।