फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस और दिव्यांश के शतकों से निकली डेराबस्सी टीम की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पारस और दिव्यांश के शानदार शतकों की बदौलत इंदूज वैली क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी की टीम ने जेके क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम को 141 रनों से हरा दिया। अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी ग्राउंड पर ख्ेाला गया। सोमवार को हुए मैच में पहले खेलते हुए इंदूज वैली क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 3 विकेट पर 279, रन बनाए। पारस ने 107 गेंदों पर 118 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं दिव्यांश ने 115 गेंदों पर 13 चौके लगाते हुए 110 रन बनाए। गेंदबाजी में वरदान ने 56 रन देकर 1 विकेट और परमीत ने 54 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके क्रिकेट अकादमी की टीम 36.1 ओवर में 138 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम से कमल ने 26 रन और आर्यन ने 24 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में लवजीत ने 11 रन देकर 3 विकेट और रणविजय ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शतक जमाने वाले पारस और दिव्यांश दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें