फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेराबस्सी निवासी से 9.40 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेराबस्सी निवासी एक व्यक्ति से 9.40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दड़वा निवासी एक महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डेराबस्सी निवासी शिकायतकर्ता बलदेव ने बताया कि पूनम देवी व उसके पति विकास कुमार ने दड़वा के कुछ लोगों के साथ अलग-अलग तरीके से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी दंपती के खिलाफ पीड़ितों ने जिला कोर्ट में क्रिमिनल व सिविल केस दायर किया हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दंपती ने उनके साथ भी 9.40 लाख की धोखाधड़ी की थी। कुछ समय पहले महिला ने उनसे कहा कि अगर वह अपनी शिकायत वापस ले लेंगे तो वह उनके पैसे लाैटा देगी। अब दो साल बीतने के बाद भी महिला ने उनके पैसे नहीं लाैटाए हैं। पैसे मांगने पर धमकी दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें