फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए डेरे ने करोड़ों खर्चे, कई और खुलासों की उम्मीद

Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
Ram Rahim Verdict - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा होने के बाद से रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा पंचकूला में फैलाए गए हिंसा को लेकर है। पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए पांच करोड़ रुपये लिए जाने के मामले में डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पंचकूला के चमकौर सिंह के पकड़े जाने के बाद दंगों का खुलासा होगा। 
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि डेरा की पंचकूला शाखा के हेड चमकौर सिंह को डेरा प्रबंधन ने पैसा खर्च करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस मामले में डॉ. नैन का भी नाम सामने आया है। डीजीपी ने कहा कि हनीप्रीत और आदित्य इंसा की गिरफ्तारी से कई खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल इस मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को बुलाया गया है ताकि दंगे से जुड़े तमाम पहलुओं की सच्चाई सामने आ सके। आदित्य इंसा, हनीप्रीत सहित कुल चार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसमें दो के नाम अभी भी गोपनीय रखे गए हैं, नाम बताने से उनके फरार होने का खतरा है।

उधर, साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने से अब तक सिरसा और पंचकूला से कुल 149 हथियार बरामद हो चुके हैं। सवाल उठता है कि आखिरकार सत्संग के दौरान हथियारों की क्या जरूरत थी, जिन्हें डेरे में रखा गया था। पुलिस तमाम पहलुओं पर इस मामले में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

अभी तक हनीप्रीत और आदित्य इंसा का नहीं मिला सुराग 

Ram Rahim Verdict - फोटो : File Photo
पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत में 25 अगस्त को हिंसा में समर्थकों ने भी सुरक्षा बलों पर हमले किए थे। इस दौरान पेट्रोल बम, पत्थर और गोलियों सहित नुकीले हथियारों से भी वार किए गए थे। उपद्रवियों ने शहर में जिस तरह उत्पात मचाया, उसे देखकर यह साफ पता चल रहा था कि आरोपियों ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग पहले से ले रखी है।  

डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि अब तक सिरसा और पंचकूला से अलग-अलग तरह के 149 हथियारों की बरामदगी हो चुकी हैं। सभी की जांच चल रही है। इन हथियारों में मशीनगन, माउजर सहित अन्य हथियारों की बरामदगी हुई है। डीजीपी से जब आतंकी कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। उन्होंने सिरसा स्थित डेरे के अंदर की तलाशी के बारे में कहा कि जज साहब के पहुंचने के बाद इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। 

अभी तक हनीप्रीत और आदित्य इंसा का नहीं मिला सुराग 
डीजीपी ने हनीप्रीत, आदित्य इंशा सहित फरार अन्य लोगों के बारे में कहा कि इसके लिए भी पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिल सका है। 25 अगस्त और इसके बाद हुई हिंसा के दौरान हुई मौत के बारे में डीजीपी ने बताया कि पंचकूला में 35 सहित कुल 41 मौतें हुई हैं। हालांकि अभी भी नेपाल बॉर्डर से पंजाब नंबर की एक कार की बरामदगी के बाद पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

नरकंकाल मामले में नहीं मिली है लिखित शिकायत 

Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
नरकंकाल मामले में नहीं मिली है लिखित शिकायत 
डेरा सच्चा सौदा में नर कंकाल होने के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अगर इस संबंध में गुरदास सिंह पुलिस को लिखित शिकायत देते हैं तो इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

हनीप्रीत की नहीं है स्कोडा 
नेपाल बॉर्डर पर मिली स्कोडा कार के बारे में डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि  वह कार किसी स्थानीय व्यक्ति की है, न कि हनीप्रीत की। हनीप्रीत के नेपाल फरार होने अफवाह है, पुलिस इस मामले की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें