फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर खालसा की हिट लिस्ट में टॉप पर राम रहीम

Sat, 17 Jan 2015 01:39 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वे बब्बर खालसा की हिट लिस्ट में टॉप पर थे।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी’ पर जारी विवाद के बीच पंजाब पुलिस ने 2007 के शिंगार सिनेमा (लुधियाना) बम धमाके के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी है।

अक्तूबर 2007 में हुए इस धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी तथा कई घायल हुए थे। जांच के बाद पुलिस का कहना था कि धमाके को अंजाम देने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध थे तथा डेरा प्रमुख उनकी हिट लिस्ट पर थे।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में इस केस में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बरी हो गए, लेकिन मौजूदा स्थिति में पंजाब पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती।
Trending Videos
विज्ञापन

शिंगार कांड के मद्देनजर बढ़ाई प्रदेश की चौकसी

शिंगार कांड जैसे हाहाकार का सामना फिर से न करना पड़े, इसके मद्देनजर पुलिस ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि डेरा प्रमुख एक समय बब्बर खालसा इंटरनेशनल के निशाने पर थे, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता। इस फिल्म को लेकर पहले ही विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। पंजाब में कई सिनेमाघर मालिकों ने इसे प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया है।

खुफिया एजेंसियां पहले ही सतर्क कर चुकी है कि फिल्म के रिलीज होने पर विरोध के चलते पंजाब में हालात खराब हो सकते हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश जारी करने के साथ ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय से पूरे प्रदेश के हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें