फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा मुखी मामला: ट्राईसिटी की सुरक्षा बढ़ाई, मोहाली में 2000 मुलाजिम तैनात

Sun, 20 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Security Alert
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से जिले भर के सभी अहम प्वांइट पर 30 से अधिक नाकों पर करीब 900 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। देर रात या रविवार तक पैरा मिलिट्री और हरियाणा पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात कर दी जाएंगी।             
विज्ञापन


सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स से गुजरने वाले वाहनों  लगाए गए हैं। हाईवे से होने वाली एंट्री और आसपास लगाए गए तमाम नाकों से होकर गुजरने वालों पर पुलिस की पैनी निगाहें हैं जबकि सभी चौपहिया वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। हालात को नियंत्रित करने             

पंचकूला में लगाई गई धारा-144             
25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पंचकूला के सीबीआई कोर्ट में पेशी के मद्देनजर धारा-144 लागू कर दी गई। इसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर एक साथ अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। डेरा समर्थकों की तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की चूक न रहे। डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर धारा-144 लगा दी गई है।            
विज्ञापन

      
सादे लिबास में तैनात हैं सुरक्षा कर्मी             
डेरा समर्थकों की तमाम गतिविधियों सहित हालात पर नजर रखने के लिए प्रदेश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों सहित केन्द्रीय एजेंसियों के कर्मी और अधिकारी भी सादे लिबास में जगह जगह मुस्तैद हैं।             
विज्ञापन

संदिग्ध दिखे तो यहां पर करें फोन 

Security Alert
डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के खिलाफ पंचकूला की अदालत में चल रहे मामले का फैसला 25  अगस्त को आने की उम्मीद है। ऐसे में आईबी की तरफ से मिले अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस ने पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। जिले की सुरक्षा में दो हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

यह कर्मचारी तीस अगस्त तक ड्यूटी पर रहेंगे। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने मुलाजिमों को तैनात करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मुलाजिमों को तैनात कर दिया है।

इससे पहले सभी मुलाजिमों को एक साथ इकट्ठा किया गया। साथ ही उन्हें ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। मुलाजिमों से कहा गया है कि उन्हें आम लोगों के साथ बड़े बढ़िया माहौल से पेश आना है। किसी को बेवजह तंग नहीं किया जाए। साथ ही एंबुलेंस समेत अन्य व्यवस्था भी की गई है।

अति संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस 
जानकारी के मुताबिक पुलिस मुलाजिम जिले के उन संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं, जहां पर माहौल बिगड़ने की आशंका है। इसके अलावा जिले की सभी सीमाओं को सील किया गया। साथ ही वाहनों को भी चेक करने की नसीहत पुलिस मुलाजिमों को दी गई है। 

संदिग्ध दिखे तो यहां पर करें फोन 
शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों पर कैमरों की नजर रहेगी। अधिकारियों का कहा गया है कि पुलिसकर्मी पूरी तरह से अलर्ट रहें। किसी भी सूत्र से आने वाले इनपुट को हलके में नहीं लिया जाए। वहीं, लोगों से भी अपील की गई है कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते हैं तो तुरंत पुलिस के सौ नंबर पर सूचित करें। अगर यह नंबर काम नहीं करता है तो 0172-2210357-358 पर कॉल करके सूचना दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें