फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

Sun, 13 Sep 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर सुखबीर बादल ने बड़ी बात कहते हुए अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया। सुखबीर बादल बोले कि  मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने के बाद अमृतसर हवाई अड्डे से कोई भी हवाई उड़ान नहीं बदली जाएगी। इसके अलावा अमृतसर से बदल कर कोई हवाई उड़ान मोहाली से भी शुरू नहीं करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सुखबीर अमृतसर में कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। सुखबीर ने कहा कि अमृतसर से और अधिक हवाई उड़ानें शुरू करवाने का मामला पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ उठाएगी। अमृतसर प्रसिद्ध शहर है। यहां पर अधिक से अधिक हवाई उड़ानों का आना-जाना होना चाहिए।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मामले पर हो चुकी बात

सुखबीर ने कहा कि वे पहले ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू के साथ बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि कोई भी उड़ान अमृतसर हवाई अड्डा से बदली नहीं जाएगी।

पंजाब सरकार पहले से ही बंद की गई उड़ानों को दोबारा शुरू करवाने जा रही है। अमृतसर से नई उड़ानें शुरू करवाने और पुरानी बहाल करवाने के लिए सिंगापुर एयरलाइंस, थाई एयरलाइंस, इंडिगो और अन्य हवाई सेवा कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है।

सुखबीर ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार बनने के एक ही साल में पंजाब को बहुत अधिक लाभ मिला है। पंजाब को दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिलना गौरव की बात है। इससे राज्य में विकास बढ़ेगा।
विज्ञापन

कैप्टन का राजनीतिक भविष्य धुंधला है अब

एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि आगामी धान सीजन के लिए सांसद कैप्टन अमरिंदर की सरकार के खिलाफ बयानबाजी सिर्फ उनकी निराशा को ही सामने लाती है। सरकार ने धान की खरीद आदि के लिए पूरे प्रबंध किए हुए हैं।

कैप्टन को अब अपना राजनीतिक भविष्य धुंधला दिखाई दे रहा है। वह दिन में सपने लेना छोड़ दें। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी ग्रुपबाजी काफी गहरी है, जो कभी खत्म नहीं हो सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें