चंडीगढ़। पीयू प्रशासन ने डेंटल कॉलेज की फीस को दो किश्तों में लेने का फैसला लिया है। पीयू छात्र संघ उपाध्यक्ष की ओर से नवंबर में डीएसडब्ल्यू को डेंटल कॉलेज के छात्रों की फीस को किश्तों में लेने के लिए ज्ञापन सौंपा था। यह विभाग सेल्फ फाइनेंस है, इसलिए इसकी फीस लाखों में हैं, एक साथ छात्रों के लिए इतनी फीस देना मुश्किल होता है। छात्रों पर आर्थिक बोझ के कारण मानसिक तनाव नहीं हो, इस के लिए रियायत की मांग की थी। इसके बाद पीयू प्रशासन की ओर से वीरवार को डेंटल कॉलेज की फीस को दो किश्तों में लेने का फैसला लिया है। अगर छात्र तय समय अवधि में फीस जमा नहीं करवा पाया तो उसे तीन हजार रुपए देरी शुल्क देना पड़ेगा।
ये रहेगा फीस का ब्यौरा
कक्षा : पहली इंस्टालमेंट, 10 जनवरी - दूसरी इंस्टालमेंट, 6 मार्च
बीडीएस दूसरे वर्ष : 75828 रुपए -- 75827 रुपए
एमडीएस दूसरे वर्ष : 257665 रुपए -- 257665 रुपए