चंडीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
चंडीगढ़ में शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता कम हो गई जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। शुक्रवार को भी मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण करीब नौ उड़ान रद्द कर दी गईं। इसमें चंडीगढ़ आने वाली तीन उड़ान और चंडीगढ़ से जाने वाली सात उड़ान कैंसल रहीं।
चंडीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा घना होगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।