फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: दो नए केस, चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ी

Fri, 02 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेंगू मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर में डेंगू के दो और नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज सेक्टर-15 का है, जबकि दूसरे मरीज की जानकारी नहीं मिल पाई। इन दोनों केसों को मिलाकर डेंगू मरीजों की संख्या 20 पहुंच चुकी है। शहर के तीनों अस्पतालों में अब तक 178 पॉजीटिव केस पाए गए हैं। इनमें सिर्फ 20 चंडीगढ़ के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रोजाना तीन हजार घरों की जांच की जा रही है। जहां भी कमी दिख रही हैं, उन्हें नोटिस देकर सख्ती बरती जा रही है। इसके बाद भी नहीं सुनते हैं तो चालान भी काटा जा रहा है। चालान के तौर पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की महिला को पंजाब में चिकनगुनिया
चंडीगढ़ सेक्टर-24 की एक महिला को पंजाब में चिकनगुनिया से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पटियाला में टीचर है। रक्षाबंधन के दौरान टीचर पटियाला गई थी। उसके जोड़ों में भयंकर दर्द हो रहा था और बुखार भी था। इसके बाद वह पीजीआई में दाखिल हो गई। जांच में पता चला कि उसे चिकनगुनिया था। हालांकि अब महिला ठीक हो गई है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। पटियाला में चिकनगुनिया के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें डेंगू से बचाव

Dengue - फोटो : Amar ujala
1. अपने घरों के आसपास पानी न जमा होने दें।
2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकालें व रगड़ कर साफ करें।
3. घरों की छतों पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले व ड्रम न फेंकें।
4. छत पर बनी पानी की टंकी का ढक्कन बंद कर रखें।
5. जमीन के अंदर पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें व हमेशा ढक कर रखें।
6. घर में रखे गमले, बोतलों में लगाए गए पौधों के पानी को हफ्ते में एक बार बदलें।
7. बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें