फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिरिक्त वसूली के विरोध में गमाडा के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा द्वारा सेक्टर 76 से 80 के प्लॉट मालिकों से 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर की अतिरिक्त वसूली के संबंध में भेजे जा रहे डिमांड नोटिस के खिलाफ सेक्टर-76 और 80 प्लॉट अलॉटमेंट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में इन सेक्टरों के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गमाडा द्वारा भेजे गए डिमांड नोटिस की प्रतियां जलाई गईं और मांग की गई कि सेक्टर-76 से 80 में फ्लैटों की कीमतों में वृद्धि तुरंत वापस ली जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, अकाली दल के हलका प्रभारी परविंदर सिंह सोहाना, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पडियाला, वरिष्ठ अकाली नेता सिमरनजीत सिंह, चंदूमाजरा, अकाली दल अध्यक्ष कमलजीत सिंह रूबी ने आकर संघर्ष में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पंजाब सरकार पूरी तरह विफल : सिद्धू

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगों का यह जमावड़ा बताता है कि पंजाब सरकार पूरी तरह विफल है। 25 साल पहले आवंटित भूखंडों की कीमत बढ़ाने की यह कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं कही जा सकती। इस मौके पर सेक्टर 76-80 प्लॉट अलॉटमेंट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सुच्चा सिंह कलोर, वार्ड नंबर 32 के काउंसलर हरजीत सिंह भोलू, कमेटी के उपाध्यक्ष संत सिंह खिदरा, वित्त सचिव जीएस पठानिया, संगठन सचिव गुरमेल सिंह ढींढसा, प्रेस सचिव सरदूल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें