फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में 22 को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, जीईएनसी से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के तत्वाधान में देश के सरकारी कर्मचारी 22 नवंबर को जंतर-मंतर दिल्ली में विशाल प्रदर्शन व रैली करेंगे। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रैली के बाद प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर व प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान गोदारा ने कहा कि एनपीएस के कारण सेवानिवृत्ति पर कर्मचारी परेशानी में है व आर्थिक कठिनाई के कारण दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं। गुर्जर ने कहा कि एनपीएस में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद 18 सो रुपए से 4000 मात्र पेंशन मिलने के कारण कर्मचारियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ व इससे संबंधित सभी संगठनों के हरियाणा भर से हजारों की संख्या में कर्मचारी दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें