चंडीगढ़। धनास और सारंगपुर की मार्बल मार्केट में चंडीगढ़ प्रशासन और संपदा कार्यालय (एस्टेट ऑफिस) की ओर से अवैध कब्जों को हटाने के लिए शनिवार को एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से 25 अनधिकृत कब्जों को ध्वस्त किया गया। संपदा कार्यालय की प्रवर्तन टीम और पुलिस ने मिलकर एसडीएम सेंट्रल की देखरेख में यह कार्रवाई की। इस दौरान अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के अवैध कब्जो को गिराया गया। इनमें संगमरमर की दुकानें, स्क्रैप डीलर, ढाबे और अन्य निर्माण शामिल थे।
संपदा कार्यालय की ओर से केवल उन्हीं ढांचों को गिराया गया जो उच्च न्यायालय द्वारा दी गई छूट के अंतर्गत नहीं आते। गौर हो कि प्रशासन मार्बल मार्केट को सेक्टर-56 चंडीगढ़ में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है, जिसकी योजना लगभग अंतिम चरण में है।