चंडीगढ़। प्रदेश के शिक्षा विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर लागू करने की शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति, हरियाणा ने मांग उठाई है। समिति ने प्रदेश सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने का स्वागत करते हुए अपनी मांग रखी है।
समिति के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण के मुताबिक प्रदेश के जेबीटी से प्रधानाचार्य तक के 35 हजार से अधिक शिक्षक अस्थाई स्टेशनों पर बैठे हैं। वहीं, हजारों शिक्षक डेपूटेशन पर बैठे हैं। जिस स्कूल में 15 पोस्ट पास हैं, वहां 26 अध्यापक कार्यरत है। निर्माण ने कहा कि जल्द ही शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र सौंप कर अपनी मांग रखी जाएगी।
हत्यारोपी गिरफ्तार